Locarno Film Festival में शाहरुख खान ने किया चौकाने वाला खुलासा, इस फिल्म के किरदार ने असल जिंदगी में बना दिया था शराबी

By एकता | Oct 17, 2024

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'देवदास' में अपने अभिनय के बारे में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा कि उन्होंने देवदास के रोल के लिए मेथड एक्टिंग का सहारा लिया था, जिसका उनकी जिंदगी में अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ा। बता दें, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में खान ने एक शराबी की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

इसे भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं Radhika Apte, बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर फैंस को दी खुशखबरी

शाहरुख ने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि आप उसके लिए प्यार महसूस करें, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि आप उससे नफरत करें।' उन्होंने कहा, 'न ही मैं चाहता था कि आप उसे शराबी के तौर पर पसंद करें जो हर उस लड़की से दूर भागता है जिससे वह प्यार करता है। मैं बस यही चाहता था कि वह अवर्णनीय लगे।'

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Updates । Chum Darang के साथ हुई हाथपाई के बाद घर से निकाले गए Avinash Mishra, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, क्या वापस आएंगे?

संजय लीला भंसाली की देवदास 1955 में रिलीज हुई बिमल रॉय की फिल्म 'देवदास' का रूपांतरण थी, जिसमें दिलीप कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भंसाली की देवदास में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या राय ने पारो और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी की भूमिका निभाई थी। इनके अलावा जैकी श्रॉफ, किरण खेर, टीकू तलसानिया और दीना पाठक भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में थे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच