मुंबई ड्रग्स केस: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

मुंबई ड्रग्स केस में बड़ा फैसला आया है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आर्यन खान के समेत आठ आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुंबई कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और 6 अन्य को क्रूज शिप से ड्रग्स जब्ती मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा। कोर्ट का कहना है कि मामले की अब विशेष एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके साथ ही आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका दाखिल कर दी है। इससे पहले अदालत ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तथा दो अन्य को एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के सिलसिले में सात अक्टूबर तक स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया था। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री