शाहरुख खान के पास 4,440 करोड़ रुपए की दौलत कहां से आई? जानें कैसे कमाया इतना पैसा

By रेनू तिवारी | Nov 28, 2019

 54 साल के शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह है। शुरूआती संघर्ष के बाद शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपनी एक खान पहचान बनाई है। टीवी में छोटे-मोटे रोल करके आज शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता है। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरा दुनिया में फैली हुई खास तौर पर अरब देशों में शाहरुख को चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। इंडस्ट्री के तीनों खानों की तुलना में शाहरुख खान सबसे अच्छे लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ अपना जीवन जी रहे हैं। शाहरुख खान की कुछ संपत्ति का तो कोई अनुमान नहीं है लेकिन जो आकड़े सामाने है उनको देखें तो शाहरुख खान के पास 600 मिलियन डॉलर भारतीय पैसो में 4,440 करोड़ रुपए की प्रोपर्टी है। शाहरुख खान के भारत, दुबई सहित लंदन में भी आलिशान घर है। आलीशान बंगलों के अलावा अलीबाग का शानदार फॉर्महाउस भी शामिल है। इन चारों प्रॉपर्टी की कीमत ही 660 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके अलावा भी शाहरुख कई और सोर्सेज से पैसा कमाते हैं।

'मन्नत' 

शाहरुख खान जहां अपने परिवार के साथ रहते है उस जगह का नाम मन्नत है। शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की कीमत 200 करोड़ से भी ज्यादा का है। मन्नत को शाहरुख खान ने 1995 में 15 करोड़ में खरीदा था। 15 करोड़ के इस घर से जब से शाहरुख खान का नाम जुड़ा तब से यहां की कीमत 10 गुना बढ़ गई। 

अलीबाग, फॉर्महाउस

शाहरुख खान का सपनो का घर अलीबाग में है। अलीबाग में 20 हजार वर्गमीटर में बना फॉर्महाउस किसी आलीशान रिजोर्ट से कम नहीं है। अलीबाग, फॉर्महाउस की कीमत 250 करोड़ से ज्यादा की है। 2017 में शाहरुख खान को इनकम टैक्स विभाग ने बेनामी संपत्ति ट्रांजेक्शन एक्ट के तहत नोटिस दिया था।

इसे भी पढ़ें: फिल्म के लिए डायरेक्टर के साथ क्यों सोए अभय देओल, जानिए क्या थे हालात

लंदन में बंगला

शाहरुख खान का दुनिया के सबसे मंहगे शहर में करोड़ो का घर बना है। जहा बड़े-बड़े स्टार किराए का घर लेकर रहते है वहां शाहरुख खान के पास 200 करोड़ की कीमत का बंगला है। शाहरुख खान का यह घर सेंट्रल लंदन के पॉश एरिया पार्क लेन में बना है।

सिग्नेचर विला, दुबई

जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था कि शाहरुख खान को चाहने वाले लोगों की संख्या अरब देखों में सबसे ज्यादा है, अपने फैंस के लिए शाहरुख खान वहा जाते रहते है। शाहरुख खान ने दुबई में अपना करोबार भी बढ़ा रखा है, साथ ही वहां शाहरुख खान ने अपना एक घर भी बना रखा है जिसका नाम सिग्नेचर विला है।  8500 वर्ग फीट में बना सिग्नेचर विला काफी खूबसूरत है। इस विला की कीमत 20 करोड़ रुपए है। इस विला में स्विमिंग पूल और प्राइवेट बीच भी है। यहां खान फैमिली अक्सर छुट्टियां बिताने आती है। करों की बात करें तो शाहरुख के पास लिमोजिन से रोल्स रॉयस तक जैसी शाही गाड़ियों कलेक्शन है। इसके अलावा मर्सडीज-बेंज, बीएमडब्‍ल्‍यू और ऑडी जैसी कारों के अलावा बुगाती वेरोन भी है। 

अब शाहरुख के पास पैसा आता कहा से हैं उसके बारे में आपको बताते हैं सबसे पहले तो आप ये जानते हैं कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर है। साथ ही शाहरुख खान का अपना फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी है। साथ ही मशहूर चेहरा होने के नाते शाहरुख खान बड़े-बड़े इवेंट भी होस्ट करते हैं। इसके अलावा आईपीएल मैच में भी शाहरुख खान की केकेआर अपनी टीम है। शाहरुख विज्ञापन के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत