शाहरुख खान के फैन क्लब को 7 साल पूरे, किंग खान ने प्यार और समर्थन के लिए किया धन्यवाद

By रेनू तिवारी | Sep 05, 2020

शाहरुख खान के फैन क्लब को आज सात साल पूरे हो गए और उसी का जश्न मनाने के लिए उन्होंने अपनी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी की एक विशेष वर्चुअल स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। फिल्म से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सालों के प्यार और समर्थन के लिए शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। सात साल पूरे होने के अवसर पर शाहरुख के फैन क्लब ने अपने प्रशंसकों को आज एक साथ रब ने बना दी जोड़ी देखने के लिए आमंत्रित किया।

शाहरुख ने फैन क्लब के ट्वीट को साझा किया और लिखा, "हमेशा प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद .... स्वस्थ रहें, खुश रहें और एकजुट रहें। रब ने बना दी जोड़ी 2008 में रिलीज़ हुई थी। इसे आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित और निर्मित किया था। फिल्म को आलोचकों से प्रशंसा मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। रब ने बना दी जोड़ी सुरिंदर साहनी (शाहरुख) की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे तानी (अनुष्का) से प्यार हो जाता है, जिससे वह अपने दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शादी कर लेती है। 

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।