शाकिब अल हसन खेल पाएंगे अपने घर पर विदाई टेस्ट मैच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कर रहा तैयारी

By Kusum | Oct 08, 2024

बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के फैंस को लिए अच्छी खबर है। दरअसल, शाकिब अपनी सरजमीं पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच उनका विदाई टेस्ट मैच माना जा रहा था। लेकिन वह आखिरी विदेशी टेस्ट कहा जाएगा, क्योंकि उनके बांग्लादेश के मीरपुर में विदाई टेस्ट सीरीज खेलने के रास्ते लगभग साफ हो चुके हैं। जो सपना शाकिब ने देखा था, वह साकार होने जा रहा है। वे अपना विदाई टेस्ट मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलना चाहते थे और अब ये संभव लग रहा है। 

उन्होंने कहा कि, हम अपने खिलाड़ियों को निश्चित रूप से हाईएस्ट लेवल की सुरक्षा प्रदान करेंगे। अगर किसी के खिलाफ कोई आरोप है, तो वह एक अलग मुद्दा है। मैं उस टिप्पणी नहीं कर सकता, क्योंकि ये कानून मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, हम पहले ही शाकिब अलह हसन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबंध हैं और हम उस प्रतिबद्धता का सम्मान करेंगे। इससे पहले आसिफ महमूद शोजिब भुईजान ने साफ कहा था कि शाकिब को सुरक्षा मांगने के लिए अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट करना होगा। 

प्रमुख खबरें

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।