शाकिब अल हसन फिर सभी फॉर्मेंट से होंगे बैन? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर बढ़ने लगा दबाव

By Kusum | Aug 26, 2024

बांग्लादेश के सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शाकिब अल हसन इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी में हैं, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से अपने नाम किया और इस दौरान शाकिब अल हसन का रोल भी इस जीत में अहम रहा। हालांकि, शाकिब दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 

शाकिब पर पहले भी बैन लग चुका है। शाकिब बांग्लादेश की 12वीं संसद में आवामी लीग के पूर्व सांसद भी हैं। 37 साल के शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अगस्त के शुरू में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं। 

शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला। हत्या का मामला रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था और शाकिब के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसद आरोपियों में शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

श्रीनगर में नेकां और भाजपा के आमने-सामने प्रदर्शन के ऐलान पर सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते सील

Nepal Flash Floods 2026 | मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हुआ, 4800 से अधिक अभी भी लापता, पुलिस का बड़ा खोज अभियान जारी

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,127 लोगों की मौत, 4,800 से अधिक अब भी लापता

Love Horoscope For 2 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 2 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन