बांग्लादेश की शर्मनाक हार के बावजूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे शाकिब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड प्रमुख नजमुल हसन ने कहा कि शाकिब अल हसन पांच दिवसीय क्रिकेट प्रारूप नापसंद होने के बावजूद टेस्ट कप्तान बने रहेंगे। इस हफ्ते अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद शाकिब ने कप्तानी पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। नजमुल ने स्वीकार किया कि इस आल राउंडर ने पांच दिवसीय क्रिकेट में ज्यादा उत्साह या दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। 

नजमुल ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि हमने देखा कि उसकी टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। आपने ऐसा हमारे विदेशी दौरों पर देखा होगा, वह टेस्ट के दौरान ब्रेक लेना चाहता था। उन्होंने कहा कि उसकी भले ही इसमें कम दिलचस्पी हो। लेकिन हमने यह नहीं सुना कि उसकी कप्तानी करने में कम दिलचस्पी है। अगर वह कप्तान है तो उसे खेलना ही होगा। अगर आप कप्तान नहीं हो तो आप मैच से बाहर हो सकते हो। अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रही अफगानिस्तान से मिली हार के बाद शाकिब ने कहा था कि वह अब टेस्ट में टीम की अगुवाई नहीं करना चाहते। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह