Pop Queen Shakira की भारत में धमाकेदार वापसी, Mumbai-Delhi में होगा Live Concert, जानें Ticket डिटेल्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 23, 2026

क्या आपको भी पॉप म्यूजिक पसंद है? तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल, ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनपर शकीरा एक बार फिरस भारत आ रही है। वाका-वाका गर्ल शकीरा 19 साल बाद फिरसे इंडियन स्टेज पर लाइल परफॉर्म करनी जा रही है। सिंगर के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। गौरतलब है कि भारत में भी शकीरा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। लोगों को इनके गाने और डांस मूव्ज बेहद पसंद है।

कब और कहां होंगे शो? 

सबसे पहला कॉन्सर्ट शकीरा का मुंबई में 10 अप्रैल 2026 को होने जा रहा है। ये शो Mahalaxmi Racecourse में आयोजित होगा। दूसरी ओर 15 अप्रैल 2026 को शकीरा लाइव परफॉर्मेंस देंगी। ये कॉन्सर्ट  Jawaharlal Nehru Stadium में रखा गया है। इसके अतिरिक्त शकीरा का कॉन्सर्ट बेंगलुरु में भी होगा। 

टिकट कब से मिलेंगे? 

यदि आपके पास HSBC का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको टिकट बुक करने का विशेष पहले मौका मिलेगा। प्री-सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होकर 1 मार्च को दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से सभी के लिए सामान्य टिकट बिक्री शुरू कर दी जाएगी। टिकटें District by Zomato ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। दिलचस्प बात यह है कि, आपको यहां Buy Now, Pay Later जैसी फैसिलिटी भी मिलेगी। ऐसे में आप पहले हाफ पेमेंट कर सकते हैं, बाकी का भुगतान बाद में करें।

कौन-से गाने सुनने को मिल सकते हैं?

 

कहा जा रहा है कि शकीरा अपने सबसे सुपरहिट गानों पर परफॉर्म करेंगी। इनमें  Hips Don’t Lie, Whenever, Wherever और Waka Waka जैसे सॉन्ग्स शामिल हैं। शकीरा के इन गानों के फैन तो हम सभी है। भारत में यह गाने काफी पसंद किए गए है। यदि आप भी लाइव शकीरा का परफॉर्म देखना चाहते हैं, तो दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट देख सकते है। 

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी