Mumbai Police के सिपाही की शर्मनाक हरकत, UPI से ली 2000 रुपये की रिश्वत

By रितिका कमठान | Mar 06, 2023

मुंबई पुलिस देश की आर्थिक राजधानी को दमदार तरीके से सुरक्षा देने में माहिर है। सुरक्षा के लिहाज से मुंबई देश के सबसे सुरक्षित शहरों में शुमार है। आलम ये है कि यहां लोग बिना किसी डर के देर रात तक भी बाहर टहलते रहते है। मगर मुंबई पुलिस का ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया है। मुंबई पुलिस के लिए एक व्यक्ति ने दावा किया है कि एक अधिकारी ने उससे 2500 रुपये की रिश्वत ली है।

यूपीआई से ली रिश्वत

जानकारी के मुताबिक ट्वीटर पर एक यूजरन ने ट्वीट किया कि मरीन ड्राइव पर रात के समय टहलने के दौरान मुंबई पुलिस के अधिकारी ने उससे रिश्वत मांगी। ट्वीटर यूजर के मुताबिक यूपीआई के जरिए उसने अधिकरी को 2500 रुपये की रिश्वत दी है। रिश्वत यूपीआई के जरिए दी गई है तो इसका स्क्रीनशॉट भी यूजर ने साझा किया है। इस स्क्रीन शॉट में पुलिस अधिकारी का नाम और फोन नंबर भी साफ दिख रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक घटना चार मार्च की रात 2.18 मिनट की है जब पुलिस अधिकारी को रिश्वत यूपीआई के जरिए भेजी गई है।

पुलिस हुई सक्रिय

इस मामले में मुंबई पुलिस ने भी ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि मरीन ड्राइव थाने में इस नाम का कोई पुलिस कांस्टेबल नहीं है। हालांकि जिस व्यक्ति ने उनसे रिश्वत ली है उसे पकड़ने के लिए काम किया जा रहा है। मुंबई पुलिस के नाम पर ये किसी अन्य व्यक्ति ने रिश्वत ली है या पुलिस महकमे में कोई व्यक्ति गलत काम करने में जुटा हुआ है, इसकी भी जांच होगी।

प्रमुख खबरें

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया

Hyderabad के कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान सजावटी गेट गिरने से छात्रा की जान गई

Durga Puja पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए Bihar Police ने उतारे हजारों जवान

Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत