शमी ने की बुमराह की तारीफ, कहा- उनकी वजह से ले पाया हैट्रिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2019

साउथम्पटन। अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में हैट्रिक लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि बुमराह ने 49वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की जिससे वह मुकाबले की आखिरी छह गेंदों को अपनी योजना के मुताबिक फेंक पाये। चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह पाने वाले शमी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ चार विकेट चटकाए। 

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मैच से पहले विंडीज को लगा बड़ा झटका, WC से बाहर हुए रसेल

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर इससे कम रनों का बचाव करना होता तो मुझे अपनी योजना को लागू करने में परेशानी आती।’’ चेतन शर्मा विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय है जिन्होंने1987 में यह उपलब्धि हासिल की थी। शमी ने कहा, ‘‘ ऐसा कर के अच्छा लग रहा। हैट्रिक लेना बड़ी बात है और विश्व कप में ऐसा करना और भी बेहतर है। हमने बीच के ओवरों में थोड़े ज्यादा रन दिये लेकिन मुझे भरोसा था कि अंतिम 10 ओवरों में हम मैच का रूख पलट देंगे।’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह