Shammi Kapoor Birth Anniversary: 18 फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री के सुपरस्टार बने शम्मी कपूर, 100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

By अनन्या मिश्रा | Oct 21, 2024

आज ही के दिन यानी की 21 अक्तूबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ था। शम्मी ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर की तरह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। हालांकि शुरूआती दौर में उनको काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनकी 18 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। लेकिन शम्मी कपूर ने खुद को नए अवतार में ढाला और फिल्म इंडस्ट्री को एक ऐसे हीरो से रूबरू कराया, जिनमें बॉलीवुड में नई पहचान बनाई। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

शम्मी कपूर का जन्म मुंबई में पृथ्वीराज कपूर और रामशरनी मेहरा कपूर के घर 21 अक्तूबर 1931 को हुआ था। वह एक मस्तमौला इंसान थे। हालांकि शम्मी कपूर के बचपन का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता में भी बीता। उन्होंने कोलकाता में मोंटेसरी शिक्षा और किंडरगार्डन से पढ़ाई की। फिर मुंबई वापस आने के बाद उन्होंने ह्यूजेस रोड स्थित न्यू एरा स्कूल से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। फिर कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद वह पिता की ड्रामा कंपनी पृथ्वी थियेटर्स में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Yash Chopra Death Anniversary: यश चोपड़ा ने रोमांस के जादूगर बने फिल्म इंडस्ट्री पर किया राज, जानिए रोचक बातें

कॅरियर की शुरुआत

साल 1953 में आई ‘जीवन ज्योति’ के साथ शम्मी कपूर ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में शम्मी कपूर के अपोजिट चांद उस्मानी थीं। अभिनेता के जीवन में असफलता से सफलता का रास्ता काफी लंबा था। उन्होंने 'नकाब', 'महबूबा शमां परवाना', 'रेल का डिब्बा', 'मेम साहिब', 'हम सब चोर हैं', 'चोर बाजार' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि अभिनेता को बड़ी सफलता फिल्म 'तुम सा नहीं देखा', 'दिल देकर देखो' से मिली।

इस फिल्म ने बना दिया था स्टार

साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'जंगली' के बाद तो शम्मी कपूर इंडस्ट्री में 'याहू बॉय' के नाम से छा गए। साल 1955 में उन्होंने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी कर ली। लेकिन महज 35 साल की उम्र में गीता बाली का निधन हो गया। जिसके बाद उन्होंने गोहिल राजवंश की राजकुमारी नीला देवी गोहिल से शादी की।

निधन

आखिरी समय में शम्मी कपूर किडनी फेल्योर से जूझ रहे थे। वहीं 14 अगस्त 2011 को शम्मी कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार