Shammi Kapoor Death Anniversary: पर्दे पर मस्तमौला पर असल में 'गुस्सैल' थे शम्मी कपूर, जानिए अनसुने किस्से

By अनन्या मिश्रा | Aug 14, 2025

आज ही के दिन यानी की 14 अगस्त को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार शम्मी कपूर का निधन हुआ था। अभिनेता को अपनी शानदार अभिनय कला के लिए जाना जाता था। शम्मी कपूर को भारत का एल्विस प्रेस्ली भी कहा जाता है। हालांकि पर्दे पर मस्तमौला किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले शम्मी कपूर असल जिंदगी में काफी गुस्सैल मिजाज के थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Sridevi Birth Anniversary: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं श्रीदेवी, हीरो से ज्यादा चार्ज करती थी पैसे

पहली फिल्म

साल 1953 में फिल्म जीवन ज्योति से शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिर साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से शम्मी कपूर को हिंदी सिनेमा में असली पहचान मिली थी।

मनवाया अभिनय का लोहा

अभिनेता शम्मी कपूर ने फिल्म 'दिल देके देखो', 'कॉलेज गर्ल', 'चाइना टाउन', 'सिंगापुर', 'जंगली', 'प्रोफेसर', 'कश्मीर की कली', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी कई हिट फिल्में दी और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह काफी गुस्सैल मिजाज के व्यक्ति थे।

मृत्यु

क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण 14 अगस्त 2011 को अभिनेता शम्मी कपूर का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह

Donald Trump और Xi Jinping शिखर वार्ता: व्यापार, ताइवान और तकनीक पर रहेगा जोर