Shanaya Kapoor Dance Video । 'साकी साकी' पर स्टार किड का जबरदस्त डांस, वीडियो देखकर मदहोश हुए सोशल मीडिया यूजर्स

By एकता | Jun 08, 2023

बी-टाउन की मशहूर स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शनाया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई है, जो उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस वीडियो में, स्टार किड ब्लॉकबस्टर गाने 'साकी-साकी' के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। शनाया के जबरदस्त मूव देखकर सोशल मीडिया यूजर्स मदहोश हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि शनाया के परिवार वाले और दोस्त भी उनके हॉट डांस मूव के दीवाने हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor🤍 (@shanayakapoor02)

इसे भी पढ़ें: Gender Equality पर Alia Bhatt की राय सुनकर चकराया इंटरनेट यूजर्स का दिमाग, जमकर ट्रोल हो रही है अभिनेत्री

शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल मार्च में शनाया की फिल्म 'बेधड़क' की घोषणा की गयी थी। फिल्म के पोस्टर, कास्ट से लेकर सब कुछ रिलीज कर दिए गए थे। लेकिन अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। फिल्म में शनाया के अलावा गुरफतेह पीरजादा भी नजर आने वाले थे, जिन्हें हाल ही में ब्लॉकबस्टर सीरीज 'क्लास' में देखा गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भी फिल्म के फ्लोर पर जाने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर