1 साल तक गाड़ी नहीं चला पाएंगे शेन वार्न, छठी बार तोड़ा कानून

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

लंदन। आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न 12 महीने तक गाड़ी नहीं चला पाएंगे क्योंकि उन्हें दो साल में छठी बार तेजी गति से वाहन चलाने का दोषी पाया गया है। इस 50 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अगस्त 2018 में केनसिंगटन में किराये पर ली गयी जगुआर कार को 47 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाने का दोषी पाया जबकि उस क्षेत्र में 40 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से ही वाहन चलाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: विराट के ऋणी रहेंगे बुमराह, जैसे मैं रमेश का आभारी हूं: हरभजन

बीबीसी के अनुसार वार्न सुनवाई के दौरान अदालत में नहीं थे। अप्रैल 2016 से वार्न को पांच बार तेजी से वाहन चलाने का दोषी पाया गया था और उनके लाइसेंस में पहले ही 15 पेनल्टी अंक दर्ज थे। वार्न को कुल 1845 पौंड कोर्ट में जमा करने के लिये भी कहा गया है।

जब बल्लेबाजी को लेकर कन्फ्यूज हो गए पंत और अय्यर, देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान