Shane Warne के बेटे का दावा, कोरोना वैक्सीन के कारण गई थी दिग्गज क्रिकेटर की मौत!

By Kusum | Apr 14, 2026

महान स्पिनर शेन वार्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवत: कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी जो उन्हें काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे। 

जैक्सन ने आगे कहा कि, मुझे पक्का लगता है कि इसमें कोविड टीके का हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब ये कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई। ये एक ऐसी बात है जिसमें मैं हमेशा सोचता रहता हूं। 

उन्होंने कहा कि जैसे ही मैंने फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया। मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया। 

जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था। उन्होंने कहा कि, शायद ये समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती। लेकिन मुझे यही महसूस हुआ। 

वार्न की जीवनशैली के बारे में जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद वह अपेक्षाकृत स्वस्थ थे। उन्होंने कहा कि, उस समय डैड स्वस्थ थे, खुश थे। वे काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे। वह जरूर धूम्रपान करते थे और शराब पीते थे लेकिन 80 और 90 वर्ष की उम्र के कई लोग डैड की तुलना में कहीं ज्यादा धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं। 

प्रमुख खबरें

Amit Shah कहाँ छिपे हैं? KC Venugopal का सवाल, दिल्ली-बिहार हिंसा पर संसद में हंगामा

दिल्ली उच्च न्यायालय: जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवाएं बंद करने के खिलाफ दायर याचिका वापस ली गई

ललितपुर में महिला और उसके दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Pellet Gun के समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti ! Omar Abdullah ने भड़कते हुए साध दिया तगड़ा निशाना