By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022
बैंकॉक। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न की पार्थिव देह अंतिम सफर पर |ऑस्ट्रेलिया रवाना कर दी गई है। बृहस्पतिवार को तड़के आस्ट्रेलियाई ध्वज में लिपटा ताबूत थाई पुलिस फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट से एम्बुलैंस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार वॉर्न की पार्थिव देह को उनके शहर आस्ट्रेलिया के मेलबर्न ले जाने के लिये निजी जेट का इंतजाम किया गया है। स्पिन के जादूगर वॉर्न का शुक्रवार को थाईलैंड के कोह समुई द्वीन पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह छुट्टियां मनाने के लिये दोस्तों के साथ वहां थे।