थंडर्स टीम के कप्तान ने बिग बैश बैश लीग को कहा अलविदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन ने बिग बैश लीग को अलविदा कह दिया जिससे अपने देश में उनका पेशेवर कैरियर खत्म हो गया। आईपीएल में खेल रहे 37 वर्ष के वॉटसन पिछले तीन सत्र से सिडनी थंडर्स टीम के कप्तान थे। उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। वॉटसन ने एक बयान में कहा कि मैं सिडनी थंडर्स में सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। पिछले चार सत्र की शानदार यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। 

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज वाटसन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को 96 रन बनाये। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने उन्हें बीबीएल में सफल कैरियर पर बधाई देते हुए कहा कि शेन वॉटसन सीमित ओवरों में सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से है। उसने आस्ट्रेलियाई क्रिकेट और बिग बैश लीग में अपार योगदार दिया है। 

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब