Saturday Upay: शनिवार को इन उपायों को करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, रंक से बन जाएंगे राजा

By अनन्या मिश्रा | Jul 11, 2023

हिंदू धर्म में सप्ताह के हर एक दिन का अपना विशेष महत्व होता है। क्योंकि हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। जैसे रविवार का दिन भगवान सूर्य नारायण को समर्पित होता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ, मंगलवार का दिन हनुमान जी, बुधवार का दिन गणेश जी, गुरुवार का दिन श्रीहरि विष्णु, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2023: सोमवार पर जलाभिषेक से जीवन में आती है खुशियां

पीपल की पूजा

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में न सिर्फ शनिदेव बल्कि सभी देवताओं का वास होता है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही व्यक्ति को धन, समृद्धि, यश, कीर्ति आदि की प्राप्ति होती है। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाने से जीवन में खुशहाली आती है। 

तेल से करें अभिषेक

जो व्यक्ति शनिवार के दिन शनि देव पर सरसों का तेल अर्पित करता है। उसे सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। बता दें कि शनिदेव की पूजा-अर्चना में सरसों के तेल का इस्तेमाल काफी शुभ माना जाता है। सरसों का तेल चढ़ाने से व्यक्ति को साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलती है। व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं। शनिवार को इस उपाय को करने से धन-य़श और कीर्ति की प्राप्ति होने के साथ ही नौकरी व व्यापार में सफलता मिलती है।

शमी वृक्ष की पूजा

शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है। वहीं यदि विवाह आदि में आने वाली रुकावट भी दूर होती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, उन्हें अपने घर में शनिवार के दिन शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे काम में सफलता मिलने के साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

नीले पुष्प चढ़ाएं

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक शनिवार के दिन शनिदेव को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। क्योंकि शनिदेव को नीले रंग के फूल अतिप्रिय हैं। इसलिए शनिवार के दिन आप शनिदेव पर अपराजिता का फूल चढ़ा सकते हैं। यह फूल शनिदेव का काफी प्रिय होता है। शनिवार के दिन आप 5,7,11 अपराजिता के फूल शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें। इससे शनिदेव की कृपा आप पर बरसने लगेगी। वहीं आक के फूल भी नीले व बैंगनी रंग के होते हैं। इन फूलों को अर्पित करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

असहाय लोगों की मदद

मान्यता है कि शनिवार के दिन सामर्थ्य के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह के फायदे होते हैं। शनिवार के दिन जरूरतमंदों को काले तिल, काले चने, उड़द दाल और सर्दी में आप ऊनी कपड़े आदि दान कर सकते हैं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran के पास चंद घंटों का समय, Donald Trump की चेतावनी- समझौता करें या बमबारी के लिए तैयार रहें

Strait of Hormuz में व्यवधान कोई दूर की घटना नहीं, इसका भारत पर सीधा प्रभाव, राजनाथ सिंह के बताई कड़वी सच्चाई

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।