शनिदेव होली से पहले इन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें, अपनी स्वराशि में हो रहे हैं उदित

By अनन्या मिश्रा | Mar 04, 2023

ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने से सभी राशियों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। कुछ राशियों पर ग्रह गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फिर चाहे ग्रह किसी राशि में अस्त हो रहा हो या उदित हो रहा हो। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं ज्योतिष पंचाग के मुताबिक होली से कुछ दिन पहले शनि देव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में उदित हो रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन शनि उदय के कारण 5 राशियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इन 5 राशियों के जातकों के निजी जीवन, सेहत और कार्यक्षेत्र को शनि देव प्रभावित कर सकते हैं।


शनिदेव होंगे उदित

आपको बता दें कि होली के पहले 5 मार्च 2023 को रविवार के दिन शनि देव अपनी राशि कुंभ में उदित होंगे। ज्योतिष में बताया गया है कि शनि न्याय के देवता है। वह कर्मों के आधार पर जातक को उसी के अनुरूप फल देते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन सी 5 राशियां हैं, जिन पर शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शनि उदय के कारण इस समय परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपके आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है। किसी पर आंख बंदकर के विश्वास न करें। क्योंकि धोखा मिलने की संभावना है। तनाव को दूर करने के लिए ध्यान और योगा का सहारा ले सकते हैं। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। वाणी के कारण आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर राहु के साथ बनाएंगे युति, होली के बाद इन राशियों की खुलेगी किस्मत

कन्या राशि

होली के पहले 5 मार्च को शनि उदय के कारण कन्या राशि के जीवन में भी कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान आपके जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वहीं काम का दबाव होने से इसका आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इस राशि के जातकों को इस दौरान वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, वरना स्थिति बिगड़ सकती है। इसके अलावा कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी पर भी संयम रखना चाहिए।


वृश्चिक राशि

शनि उदय के कारण वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय भाग्य का साथ नहीं मिलने से जातकों को तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। इसलिए वाद-विवाद न करें। वहीं इस दौरान आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को अपने मनोबल में कमी नहीं लानी चाहिए। 


मकर राशि

शनिदेव का उदय मकर राशि के जातकों के लिए अशुभ समय ला सकता है। इस दौरान आपके परिवार से या भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। वहीं आपके कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां और व्यापार में कठिनाइयां आ सकती हैं। इसका प्रभाव सीधे तौर पर आपके आर्थिक जीवन पर पड़ेगा। किसी भी कार्य को करने के दौरान संयम और शांति बनाए रखना जरूरी है।


मीन राशि

शनि ग्रह के उदय से मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र अशुभ असर पड़ेगा। इस दौरान फिजूलखर्ची बढ़ने की संभावना है। इसलिए जहां जरूरत हो वहीं खर्च करें। शनि का प्रभाव इस राशि के जातकों पर भी देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें और वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है। इस दौरान आपको सोच-विचार कर फैसले लेने चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं साझेदारी के व्यापार में साथी के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार

Pawar ने कहा, नेहरू-गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने देश के लिए खुद को बलिदान कर दिया