Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर 13 साल बाद महासंयोग, इन Powerful Mantras का करें जप, शनिदेव की रहेगी शुभ दृष्टि

By दिव्यांशी भदौरिया | May 16, 2026

आज यानी 16 मई को शनि जयंती मनाई जा रही है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ। शनि देव का जन्मोत्सव उनके अपने वार शनिवार की अमावस्या पर पड़ा है, जो कि करीब 13 वर्षों में पहली बार हुआ है। अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो यह दिन सबसे शुभ है। इस दिन आप शनि के मंत्रों का जप कर सकते हैं। जिससे आप पर शनि की शुभ दृष्टि रहे। वर्तमान में सिंह, धनु राशि के जातकों पर ढैय्या चल रही है। बल्कि कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस खास मौके पर आप शनि देव के इन मंत्रों का जप कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं शनिदेव किन मंत्रों का जप करना सबसे उत्तम है और इसकी विधि

ओम शं शनैश्चराय नमः

इस मंत्र का अर्थ है कि हे शनिदेव आपको नमस्कार, हम आपसे विनती करते हैं कि आप हमारे द्वारा अनजाने में किए गए पाप कर्मों को नाश करें और शुभ फल दें।

ओम शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये।

यह शनि देव का गायत्री मंत्र है। शनि के इस मंत्र का जप करने से व्यक्ति पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है।

ओम नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।।

यह मंत्र शनिदेव की प्रार्थना और तांत्रिक मंत्र है। इसका अर्थ है कि नीले रंग के समान आभा वाले, सूर्य के पुत्र, यम के भाईस छाया और सूर्य के पुत्र शनिदेव हम आप नमस्कार करते हैं। हम पर कृपा करें।

ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

यह शनिदेव का बीज मंत्र है। जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है उन्हें इस मंत्र का जप करना चाहिए।

शनि मंत्र जप करने की सही विधि

 - शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।

 - अब साफ काले या नीले रंग के वस्त्र धारण करें।

 - पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और पीपल पर सरसों के तेल का दिया जलाएं।

 - शनि देव को काले तिल, उड़द दाल, नीले फूल और सरसों का तेल अर्पित करें।

 -आपके घर के पास शनि मंदिर है तो पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके आसन पर बैठें आप चाहे तो अपने घर के मंदिर में भी बैठ सकते हैं।

 - इसके बाद रुद्राक्ष की माला लेकर शनि के मंत्रों का जप करें। 

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में