ShaniDev Mantras: शनिदोष से मुक्ति के लिए करें शनिदेव की आराधना, जानें सम्पूर्ण आरती और सिद्ध मंत्र

By सूर्या मिश्रा | Jan 12, 2023

यदि किसी के ऊपर शनिदोष हो तो उसे शनिवार को शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। अगर शनिदेव को प्रसन्न कर लिया जाए तो हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। शनिदेव की शुभ दृष्टि रंक को भी राजा बना सकती हैं लेकिन अगर शनिदेव कुपित हो जाए तो राजा को भी भिखारी बनते देर नहीं लगती है। सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए शनि देव की पूर्ण श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा आवश्यक है। शनिवार को शनि मंत्रों का जाप करें और पूजा के अंत में विधिवत आरती करें। आइये जानते हैं शनि देव के प्रिय सिद्ध मन्त्रों के विषय में-   

शनि देव का बीज मंत्र
'ॐ प्रां प्री प्रों सः शनैश्चराय नमः' शनिवार को स्नान के बाद शनिदेव का विधिवत पूजन करें और शनि के इस बीज मंत्र का जप करें। इस मंत्र का जप आपको शनि देव की कृपा दिला सकता है। यह मंत्र जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।  
 
शनि देव का मंत्र

ॐ शः शनिश्चराय नमः यह शनि देव का प्रिय मंत्र है। इस मंत्र के नियमित जप से कुंडली में शनि की खराब दशा को सुधार सकते हैं और शनि देव को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस मंत्र का 23000 हजार जप करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

गुजरात कैडर के IAS अफसर K Rajesh और Gaurav Dahiya को केंद्र ने सेवा से हटाया

Team India के ODI स्क्वाड में Rishabh Pant की वापसी मुश्किल, 2 साल से नहीं खेला मैच

ममता बनर्जी की 2021 की चोट फर्जी थी, साबित करने के लिए मेडिकल सबूत मौजूद: Suvendu Adhikari

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार