पिछले साल के विवाद को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध हैं शैनोन गैब्रियल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

मैनचेस्टर। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल ने कहा कि वह पिछले साल उनके और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट से जुड़े विवाद को भुलाकर आगामी टेस्ट श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। गैब्रियल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले उनके मन में मेजबान टीम के लिये किसी तरह की बदले की भावना नहीं है। सेंट लूसिया में फरवरी 2019 में खेले गये मैच के दौरान रूट के लिये अपशब्दों का उपयोग करने के कारण गैब्रियल पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था हालांकि उन्होंने क्या कहा था इसको कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। स्टंप माइक्रोफोन पर रूट को गैब्रियल से कहते हुए सुना गया था कि, ‘‘इसे अपमानजनक तरह से उपयोग नहीं करो। समलैंगिक होने में कुछ भी गलत नहीं है। ’’

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी