Sharad Pawar ने रूस के राष्ट्रपति से की PM Modi की तुलना, कहा- मोदी लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं, उनमें और Vladimir Putin में कोई फर्क नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

सोलापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश में धीरे-धीरे लोकतंत्र को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कोई फर्क नहीं है। पवार सोलापुर जिले में अकलुज में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां वह माढा और सोलापुर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी नहीं चाहते कि विपक्ष से कोई भी निर्वाचित हो। प्रधानमंत्री का इस तरह का रुख दिखाता है कि उनमें और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में कोई अंतर नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: Vikramaditya Singh ने अपनी प्रतिस्पर्धी Kangana Ranaut को क्यों बताया भाजपा नेतृत्व के लिए खतरा?

उन्होंने कहा कि यह बैठक माढा और सोलापुर लोकसभा क्षेत्र पर चर्चा करने के लिए हुई, जिसमें कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, विजयसिंह मोहिते पाटिल और अन्य प्रतिष्ठित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विजयसिंह मोहिते पाटिल के भतीजे धैर्यशील मोहिते पाटिल ने इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और उनके राकांपा (एसपी) में शामिल होने की संभावना है। पवार ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि धैर्यशील माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। उनके पार्टी में शामिल के बारे में फैसला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की मौजूदगी में लिया जाएगा। सोलापुर और माढा सीट के बारे में एक संक्षिप्त बैठक 16 अप्रैल को होगी।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान