तो शरद पवार को इसलिए लगता है, महाराष्ट्र में मोदी नहीं लगाएंगे राष्ट्रपति शासन

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2022

अज़ान और हनुमान चालीसा विवाद और नवनीत और रवि राणा की गिरफ्तारी के बीच महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दे पर महा विकास अघाड़ी के सहयोगियों और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रविवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई। अब इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार का बयान भी सामने आया है। शरद पवार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की बात को लेकर कहा कि ये धमकी हमेशा दी जाती है, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलता। 

इसे भी पढ़ें: क्यों हुई है नवनीत राणा की गिरफ्तारी? महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दिया यह जवाब

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। राणे ने दावा किया कि राष्ट्रपति शासन आवश्यक है क्योंकि शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब राणे ने राष्ट्रपति शासन की जोरदार वकालत की है। इससे पहले, उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में राज्य सरकार की विफलता का हवाला देते हुए मांग की थी। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच