Sharad Pawar लेने जा रहे राजनीति से संन्यास! संजय राउत बोले- ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, लेकिन...

By अंकित सिंह | Nov 06, 2024

शरद पवार के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के संकेत पर, शिव सेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का बयान सामने आता है। संजय राउत ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पवार साहब ने उल्लेख किया है कि वह संन्यास लेना चाहते हैं, लेकिन उनके समर्थक और उन्हें चाहने वाले उनसे संन्यास न लेने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई दूसरा राजनेता नहीं है जिसके पास 60 साल का संसदीय अनुभव हो। वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।'

इसे भी पढ़ें: आतंकवादियों को मारना नहीं चाहिए...फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बवाल, BJP ने उठाए सवाल, शरद पवार ने किया बचाव

पवार ने कहा कि राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद वह इस बात पर विचार करेंगे कि उन्हें अपना संसदीय पद छोड़ना है या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता में नहीं हूं। मैं राज्यसभा में हूं और आखिरी डेढ़ साल बाकी है। मैं अब तक 14 चुनाव लड़ चुका हूं। मैं और कितने लोगों से चुनाव लड़ूंगा? हर बार आपने मुझे चुनाव जिताया है। मुझे कहीं रुकना चाहिए। नई पीढ़ी लानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सामाजिक कार्य करना जारी रखेंगे और इसके लिए किसी चुनाव की जरूरत नहीं होगी, उन्होंने कहा, ''मैं लोकसभा में चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।''

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर