हवा का रुख देख शरद पवार ने मैदान छोड़ दिया: नरेंद्र मोदी

By अंकित सिंह | Apr 17, 2019

महाराष्ट्र के मढ़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। संबोधन की शुरूआत करते हुए PM ने NCP अध्यक्ष शरद पवार पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद पवार ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद पवार भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और संवेदनशील सरकार का मतलब क्या होता है? छत्रपति शिवाजी महाराज की ये धरती बहुत अच्छी तरह जानती है। भारत को 21वीं सदी में नई ऊंचाई पर पहुंचाने में केंद्र में ऐसी ही मजबूत सरकार चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: आंधी-तूफान से प्रभावितों के मुआवजे पर कमलनाथ का हमला, कहा- आप सिर्फ गुजरात के PM नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि अरसे बाद मैं ऐसा चुनाव देख रहा हूं जिसमें देश की जनता सरकार को फिर से वापस लाने के लिए खुद प्रचार कर रही है, अपने खर्च से कर रही है और लोग घर-घर जाकर मोदी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके साथी कहते हैं कि समाज में जो भी मोदी हैं वो सब चोर हैं। पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी जातियां बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं रखी। इस बार तो उन्होंने हद पार करते हुए पूरे पिछड़े समाज को ही गाली दी है। 

प्रमुख खबरें

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?