मेट्रो भूमि विवाद मामले में शरद पवार ने मुख्यमंत्री ठाकरे और फडणवीस से की बात, केंद्र के समक्ष उठा सकते हैं मुद्दा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

मुंबई। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने मुंबई में कांजुरमार्ग मेट्रो कार शेड भूमि विवाद को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से बात की है और वह मुद्दे को सुलझाने के लिए इसे केंद्र के साथ उठा सकते हैं। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी। ठाकरे ने रविवार को कहा कि वह केंद्र के साथ बातचीत के माध्यम से भूमि विवाद को सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह उनके लिए ‘‘अहम् का मुद्दा’’ नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, पवार ने रविवार को ठाकरे और फडणवीस से अलग-अलग बात की। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में यात्रा हुई मुश्किल, यात्रियों में बढ़ रही नाराजगी 

केंद्र और शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए राज्य द्वारा निर्धारित भूमि के स्वामित्व को लेकर टकराव है, जो पहले उपनगरीय गोरेगांव स्थित एक हरित क्षेत्र आरे कॉलोनी में योजनाबद्ध था। फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य की पिछली सरकार ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लिए आरे कॉलोनी में कार शेड का निर्माण करने का फैसला किया था, हालांकि पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परियोजना के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटने का विरोध किया था। ठाकरे के नेतृत्व वाली वर्तमान राज्य सरकार ने कार शेड को आरे कॉलोनी से कांजुरमार्ग स्थानांतरित करने का हाल ही में निर्णय लिया।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी