चुनाव नतीजों के बाद खत्म हो जाएगा शरद पवार का सामाजिक और राजनीतिक करियर: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

मुम्बई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य विधानसभा के नतीजों के बाद उनका सामाजिक और राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हम शरद पवार को सामाजिक और राजनीतिक करियर से स्थाई तौर पर सेवानिवृत्त कर देंगे। ’’

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस-राकांपा ने कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से मेरे खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी। लेकिन सच यह है कि वे अपनी पार्टी में एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाए। मैं कोथरुड से आसानी से जीत जाऊंगा।’’ कोथरुड में पाटिल का मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के किशोर शिंदे से है। राकांपा ने शिंदे को अपना समर्थन दिया है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा