विभागों को लेकर शरद पवार बोले- मंत्रालयों का बंटवारा आज या कल में हो जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2020

अहमदनगर। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में मंत्रालयों के बंटवारे से कोई नाराज नहीं है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुरुवार या शुक्रवार को मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर देंगे। शिवसेना ने दिन की शुरुआत में यह माना था कि गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं में अहम मंत्रालयों को लेकर खींचतान है। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार 28 दिसंबर को सत्ता में आई थी।

पवार ने कहा, ‘‘मंत्रालय आवंटित करने पर निर्णय ले लिया गया है। किसको क्या मिलेगा यह तय हो चुका है। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री आज शाम या कल इसकी घोषणा कर देंगे।’’ मंत्रालयों के आवंटन पर नेताओं की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कोई नाराज नहीं है।’’ वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि मंत्रालयों का आवंटन गुरुवार को ही कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार