भतीजे अजित से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा, चिंता की कोई बात नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

मुंबई। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के इस्तीफे के एक दिन बाद शनिवार को पारिवारिक मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया।  अजित ने शनिवार को मुंबई में अपने चाचा शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। शरद पवार ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा,  चिंता की कोई बात नहीं है। वह (अजित पवार) खुद ही आपको (मीडिया को) विस्तृत जानकारी देंगे। 

इसे भी पढ़ें: भतीजे ने छोड़ी विधायकी, चाचा शरद बोले- मुलाकात कर उन्हें समझाउंगा

प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में शरद पवार के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले के संबंध में मामला दर्ज किया है। धन शोधन विरोधी एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने 25,000 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में अजित के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। खबरों के अनुसार अजित पवार भतीजे रोहित पवार के राजनीति में संभावित पदार्पण को लेकर चिंतित थे। हालांकि शरद पवार ने पारिवारिक मतभेद से इनकार किया। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा