संसद का विशेष सत्र की मांग पर बोले शरद पवार, संसद में इस तरह के गंभीर मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं

By अंकित सिंह | May 12, 2025

विपक्ष द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मैं संसद का विशेष सत्र बुलाने के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन यह एक संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है और संसद में इस तरह के गंभीर मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय हित के लिए जानकारी को गोपनीय रखना जरूरी है। विशेष सत्र बुलाने के बजाय बेहतर होगा कि हम सब एक साथ बैठें। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा, "अब तक हमने किसी तीसरे पक्ष को अपने घरेलू मुद्दों में हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं दी है। लेकिन यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे आंतरिक मुद्दों के बारे में कुछ कहा है।"

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय हमलों में मारे गए आतंकवादियों के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी सरकार के प्रतिनिधि मौजूद थे। अगर उनकी सरकार की कोई भूमिका नहीं थी, तो उनके अधिकारियों द्वारा इन अंतिम संस्कारों में भाग लेने का क्या मतलब है।" पवार ने इस बात पर भी जोर दिया कि यद्यपि भारत गंभीर संकट से गुजर रहा है, लेकिन वे अपनी सैन्य ताकत के बल पर इसका जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता