शरद पवार का केंद्र पर निशाना, सवाल किया कि क्या सत्ता में बैठे लोग संवाद पर भरोसा करते हैं?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि क्या सत्ता में बैठे लोग अब भी संवाद में विश्वास रखते हैं। पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह देश चुनौतियों और कई समस्याओं के बावजूद एकजुट रहा है और इसे बनाए रखने में संविधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।’’

शरद पवार ने कहा, भारतीय संसद वह स्थान है जहां सभी दलों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं लेकिन आज इस बात को लेकर संदेह की स्थिति बन गई है कि क्या सत्ता में बैठे लोगों को अब भी संवाद पर भरोसा है।

शरद पवार ने नए संसद भवन के निर्माण का उदाहरण देते हुए बताया कि एक दिन अचानक सांसदों को नए भवन में स्थानांतरित होने के लिए कहा गया लेकिन इस विषय पर कोई संवाद या चर्चा नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।