उत्तर प्रदेश चुनाव में पवार का अखिलेश यादव को समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

मुंबई|  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन करेगी।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने लिया फूलन देवी की मां से आशीर्वाद

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकते। लखीमपुर खीरी की घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से करने वाले राकांपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने हिंसा के पहले दिन लखीमपुर खीरी का दौरा किया था।

पवार ने कहा, “वहां हमारा प्रभाव सीमित है, लेकिन हम फिर भी (लखमीपुर) गए। अगर उत्तर प्रदेश में बदलाव लाना है तो जो पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ लड़ सकती है, उसे समर्थन देने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि राकांपा यह सुनिश्चित करेगी कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा न हो। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश में अखिलेश सिंह यादव का समर्थन करेंगे। अगर हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, तो यह निर्णय समाजवादी पार्टी के परामर्श से होगा।

पवार ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी का समर्थन किया था। लखीमपुर खीरी में गत तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे वाहनों की चपेट में आने से किसानों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इन वाहनों में सवार कुछ लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों की आड़ में अराजकता को छूट ना मिले : योगी आदित्‍यनाथ ने निर्देश दिया

हिंसा के सिलसिले में शनिवार रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया। पवार ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग की।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट