शरद पवार ने राजनीति की नयी भाषा पर अपनी असहमति प्रकट की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार कोराजनीति में ‘विमर्श के नये प्रकार’ को लेकर अपनी असहमति जतायी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना की सहयोगी रह चुकी है। पवार ने उपनगर गोरेगांव में दिवंगत समाजवादी नेता मृणाल गोरे के नाम पर एक कलावीथिका का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ जब मृणाल ताई महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष की नेता होती थीं तब मैंने उनकी कड़ी आलोचना का सामना किया। लेकिन सत्र के समापन के बाद हम अपने मतभेदों को दरकिनार कर देते थे। हम राज्य के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर आपस में चर्चा करते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन दिनों कोई कोठाला जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करता था। आजकलएक भिन्न प्रकार का विमर्श नजर रहा है।’’ पवार के करीब समझे जाने वाले राउत ने चार सितंबर को एक कार्यक्रम में कहा था कि शिवसेना पीठ में छूरा नहीं घोंपती है, वह सामने से वार करती है और दुश्मन की आंतें निकाल लेती है।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश