टोक्यो ओलंपिक: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए मुश्किल ड्रा, शरत-मनिका शुरूआती मैच में तीसरे वरीय से भिड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

तोक्यो। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बुधवार को तोक्यो ओलंपिक में मुश्किल ड्रा मिला जिसमें शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को शुरूआती मुकाबले में ही तीसरी वरीय जोड़ी से भिड़ना होगा। शरत और मनिका शनिवार को लिन युन जू और चेंग आई चिंग की चीनी ताइपे की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे। हालांकि मनिका (62 रैंकिंग) को एकल के पहले दौर में आसान ड्रा मिला है जिसमें वह ब्रिटेन की हो टिन टिन से भिड़ेंगी जो उनसे रैंकिंग में 32 पायदान नीचे हैं। अगर वह पहली बाधा पार कर लेती हैं तो उनकी भिड़ंत फिर यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्सका से होगी। शरत और मनिका ने मार्च में एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के फाइनल में कोरिया के सांग सु ली और जिही जनियोन की आठवीं रैंकिंग की जोड़ी को हराकर मिश्रित युगल में ओलंपिक कोटा पक्का किया था। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार