सुनील गावस्कर ने दी सलाह, शार्दुल ठाकुर की जगह इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में किया जाए शामिल

By Kusum | Jun 25, 2025

शार्दुल ठाकुर की बतौर ऑलराउंडर भारतीय टेस्ट टीम में 2 साल के बाद वापसी हुई और इंग्लैंड के खिलाफ उन पर भरोसा दिखाते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका भी दिया, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन ने सबको निराश किया। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की है। 

बल्लेबाजी के लिहाज से टीम में उनका योगदान अच्छा नहीं रहा और इसके बाद ये सवाल उठता है कि क्या टीम में उनकी जगह वाजिब है या फिर टीम इंडिया अपने गेंदबाजी आक्रमण को बेहतर बनाने के लिए किसी विशेषज्ञ गेंदबाज पर विचार कर सकता है। गावस्कर ने सुझाव दिया कि बर्मिंघम की पिच पर बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को मदद मिल सकती है और उन्होंने इस चाइनामैन गेंदबाज को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में चुनने का समर्थन किया। 

गावस्कर ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि चाहे जसप्रीत बुमराह फिट हों या नहीं मुझे लगता है कि कुलदीप यादव कोटीम में आना चाहिए। मेरा मानना है कि उन्हें शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में आना चाहिए क्योंकि बर्मिंघम की पिच ऐसी होगी जहां कलाई के स्पिनर को थोड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि साई सुदर्शन और करुण नायर दोनों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है साथ ही वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से गेंदबाजी अटैक में कुछ वैरिएशन आ सकती है जो काफी साधारण दिख रही है। 

प्रमुख खबरें

Ranchi में JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च, Water Cannon के सामने किया Dance, तोड़े बैरिकेड!

Myth vs Facts: क्या चर्चों पर बढ़ेगा नियंत्रण? भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दावों को किया खारिज, समझाया पूरा गणित

KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा

Russia-Ukraine War: तातारस्तान की Oil Refinery पर भीषण ड्रोन हमला, 12 की मौत और 39 घायल हुए