टी20 विश्व कप में बड़ा बदलाव, अक्षर पटेल की जगह इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

नयी दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में बुधवार को अक्षर पटेल की जगह तेज गेंदबाज आल राउंडर शारदुल ठाकुर को शामिल किया गया। ठाकुर (29 वर्ष) ने यूएई में खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये 18 विकेट चटकाकर प्रभावित किया है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने टीम प्रबंधन के साथ चर्चा के बाद शारदुल ठाकुर को मुख्य टीम में शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें: अर्ल एडिंग्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

चयनकर्ताओं ने हर्षल पटेल को भी भारतीय टीम के नेट गेंदबाजों में शामिल किया है। बयान के अनुसार, ‘‘ये क्रिकेटर दुबई में टीम के ‘बायो-बबल’ से जुड़ेंगे और तैयारियों में ‘टीम इंडिया’ की मदद करेंगे : आवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद और के गौतम। ’’ भारतीय टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शारदुल ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी। स्टैंड-बाय खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा