Global Cues और Crude Oil में गिरावट से Share Market में बहार, Sensex 800 अंक उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2026

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885.32 अंक चढ़कर 74,953.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 307.65 अंक की बढ़त के साथ 23,220.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,867.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 1.89 प्रतिशत और निफ्टी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Amazon Global Selling से भारतीय निर्यात 2700 करोड़ डॉलर पार, दिल्ली शीर्ष पर

IPL Auction में 66 स्लॉट के लिए मचेगी होड़, LSG के पास सबसे बड़ा 47.45 करोड़ का पर्स

20 सितंबर को विज्ञापन, 22 को GST में कटौती और 30 को छापा... क्या मुकेश अंबानी के Campa Sure के लिए दी जा रही Bisleri की कुर्बानी?

महिला DM उत्पीड़न मामले में TVK MLA पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी: Tamil Nadu DGP