Share Market: घरेलू बाजारों सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क में और वृद्धि की आशंकाओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों के मनोबल में गिरावट आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 455.35 अंक टूटकर 83,120.89 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 135.35 अंक फिसलकर 25,547.95 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, इटर्नल, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

हीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में तेजी रही। सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्र में 2,185.77 अंक जबकि निफ्टी 645.25 अंक लुढ़का है।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.49 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,769.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,595.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात