Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.82 अंक टूटकर 81,794.65 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 91.5 अंक फिसलकर 25,141 अंक पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट में मामूली बढ़त रही।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.19 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,938.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,665.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस स्टेशन पर बवाल का आरोप

कुछ लोग कुत्ते होते हैं, लेकिन वफ़ादार नहीं, उद्धव ठाकरे पर शिंदे के तंज के बाद संजय राउत का पलटवार

शिवसेना (UBT) सांसदों की बगावत के बीच Uddhav Thackeray बोले: पद छोड़ने को तैयार, पर चोरों को नहीं दूंगा पार्टी

Uproar in Dhaka | ढाका में भगवान राम की तस्वीर के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों हिंदू, 72 घंटे का अल्टीमेटम