Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125.96 अंक टूटकर 85,636.05 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 30.95 अंक फिसलकर 26,297.60 अंक पर रहा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 289.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 677.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते

NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा