Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.8 अंक चढ़कर 85,640.64 अंक पर और एनएसई निफ्टी 40.7 अंक की बढ़त के साथ 26,217.85 अंक पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

मंगलवार को एसएंडपी 500 में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो इस महीने की शुरुआत में बने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को पार कर गई। यह अंत में 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.2 प्रतिशत और नैस्डैक कम्पोजिट 0.5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,794.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,812.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: हार्दिक पंड्या वापसी के लिए लगा रहे पूरा जोर, जानें कब मैदान पर लौटेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन