Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबारी में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार शुरुआती कारोबारी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.19 अंक चढ़कर 85,346.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 55.8 अंक की बढ़त के साथ 26,202.35 अंक पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार नव वर्ष की छुट्टी के कारण बृहस्पतिवार को बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.13 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,268.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,525.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Inside The US-Iran Talks | पाकिस्तान में कमरे के अंदर क्या क्या हुआ? इस्लामाबाद में वैंस और ईरानी वार्ताकारों के बीच का दोस्ताना माहौल और बातचीत की नाकामी

अगर वे वापस नहीं आते, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं, ईरान के साथ बातचीत नाकाम होने पर Donald Trump के तल्ख तेवर

अमेरिका का बड़ा कदम, ईरानी बंदरगाहों की पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.