Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.35 अंक फिसलकर 84,972.92 अंक पर आ गया। 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 77.85 अंक टूटकर 25,954.35 अंक पर रहा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सकारात्मक दायरे में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,642.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,645.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई