Share Market में भी रौनक, Sensex उछला और All-Time Low से उबरकर मजबूत हुआ भारतीय रुपया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2026

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले भाव से 41 पैसे चढ़कर 96.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ वार्ता के अंतिम चरण में पहुंचने के संकेत देने के बाद निवेशकों की धारणाओं को थोड़ा बल मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि निवेशक अब भी पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने या कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका के मद्देनजर भू-राजनीतिक जोखिम और तेल की कीमतों को लेकर सतर्क हैं।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 327.74 अंक चढ़कर 75,646.13 अंक पर जबकि निफ्टी 111.75 अंक की बढ़त के साथ 23,772.05 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.77 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,597.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान के खिलाफ जारी युद्ध की आगे की रणनीति को लेकर फोन पर बातचीत हुई। अमेरिका दोबारा सैन्य हमले करने के बजाय समझौते के पक्ष में दिखाई दे रहा है। ट्रंप ने रविवार को कहा था कि उन्होंने कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित अरब देशों के अनुरोध पर ईरान पर हमलों को टाल दिया है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 से Brazil का Shocking Exit, आंसुओं के साथ Neymar ने लिया संन्यास

अहंकार तो रावण का नहीं टिका, Arvind Kejriwal के सवाल पर BJP नेता रेखा गुप्ता का करारा जवाब

FADA Data: Auto Sector की बंपर Sales, जून में गाड़ियों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, 22% का उछाल

Mumbai पर अगले 24 घंटे भारी, Red Alert जारी, भूस्खलन के कारण पुणे से संपर्क टूटा