पीएम मोदी की तस्वीर को शेयर करते हुए पूर्व आईएएस ऑफिसर ने कहा- विराट हिंदू की झलक आप भी देखिए

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 05, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कुछ भी करते हैं वह जनता के बीच चर्चा का विषय होता है। चाहे प्रधानमंत्री के द्वारा लिया गया कोई फैसला हो, या उनकी कोई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा हो। यह सब ही चर्चा का विषय बनते हैं। खैर खबर पर आते हैं अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुपति से आए संतो से मुलाकात की। इस मुलाकात से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तस्वीर मैं प्रधानमंत्री मोदी संतो के साथ नजर आए। लेकिन जहां पर संत नंगे पैर दिखाई दिए तो वही प्रधानमंत्री शॉल ओढ़े और जूते पहने दिखे। अब पूर्व आईएएस ऑफीसर सूर्य प्रताप सिंह ने इस तस्वीर को लेकर मोदी को ताना मारा है।

 सूर्य प्रताप सिंह के अलावा सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर भी उनकी इस तस्वीर को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं। अब्दुल नाम के यूजर ने पूर्व आईएएस ऑफिसर को जवाब देते हुए कहा, अंध भक्तों की टोली को देर से समझ आएगा। अभी तो और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। जय हिंद। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा जनता खुद ही सफाई कर रही है।

 आपको यह भी बता दें कि, जहां एक ओर कुछ ट्विटर यूजर पूर्व आईएएस ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह का समर्थन करते नजर आए। वहीं दूसरी ओर कुछ टि्वटर यूजर्स ने इसे लेकर सूर्य प्रताप सिंह पर निशाना भी साधा। तृप्ति नाम के एक टि्वटर यूजर ने प्रधानमंत्री की फोटो शेयर करते हुए सूर्य प्रताप सिंह को जवाब दिया। जो फोटो ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई उसमें प्रधानमंत्री मोदी ने जूते नहीं पहने थे। इसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा की, सर रिटायर हो गए हो, आराम करो, ऐसे हाइपर हो कर गलतियां न करो।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स