शर्मा ने केजरीवाल पर फिर साधा निशाना, असम के अत्याधुनिक कैंसर अस्पतालों की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2022

गुवाहाटी, 5 सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को रविवार को लगातार तीसरे दिन ट्विटर पर टैग किया और अत्याधुनिक कैंसर अस्पतालों के निर्माण में अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को टैग करते हुए, शर्मा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया था, जबकि शनिवार को उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की पहलों को गिनाया था।

यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने खराब परिणामों के कारण असम में कुछ स्कूलों को बंद किए जाने का दावा करने संबंधी एक खबर भी साझा की थी। शर्मा ने बाद में आम आदमी पार्टी के नेता पर छोटे राज्यों का ‘‘उपहास’’ उड़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के अपने वादे को निभाने में विफल रहने के बाद केजरीवाल दिल्ली की तुलना असम जैसे छोटे राज्य से कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nicole Kidman को... Tom Cruise की फिल्म Days of Thunder में Anne Hathaway की कास्टिंग पर भड़के Randy Quaid

भारत की बिजली क्षमता 2047 तक 2000 गीगावाट के पार पहुंचेगी, सौर ऊर्जा की होगी अहम भूमिका

SC से छात्रों को बड़ी राहत! सरकार ने FIR रद्द करने के फैसले का किया स्वागत, नड्डा बोले- छात्रों का भविष्य प्राथमिकता

Hanuman Ansh का मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान भजन वायरल, ट्रेन में गाना गाने वाले गायक Suneel Lodhi को मिली नई पहचान