हैदराबाद एनकाउंटर पर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को कहा कि इसकी ‘निष्पक्ष जांच’ होनी चाहिए ताकि लोगों को विश्वास हो सके कि यह सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा ने यह भी कहा कि उनका यह निजी बयान है।

इसे भी पढ़ें: जयशंकर ने गुयाना के विदेश मंत्री से की बातचीत, दो ऋण सहायता संधियों पर हुए हस्ताक्षर

शर्मिष्ठा ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो ताकि लोगों को भरोसा हो जाए कि यह सुनियोजित मुठभेड़ नहीं थी।’’ गौरतलब है कि हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार कोसुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा कि चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

यह FCRA Bill वापस लिया जाए! Priyanka Gandhi का सरकार पर करारा हमला

संसदीय समिति की रिपोर्ट से उठते सवाल- प्राइवेट अस्पतालों और स्कूलों की लूट पर कब लगेगी लगाम?

Hardik Pandya की कप्तानी शर्त पर GT ने मोड़ा मुंह, IPL ट्रेड अटका!