हाफिज सईद...शॉर्प-शूटर आया, गोली चलाई और हो गया नौ 2 ग्यारह, ईद पर पाकिस्तान में एक और आतंकी ढेर

By अभिनय आकाश | Mar 31, 2025

ईद-उल-फितर के अवसर पर पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाफिज सईद का करीबी मारा गया है। पाकिस्तान के कराची में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष फाइनेंसर और आतंकवादी हाफ़िज़ सईद के एक करीबी सहयोगी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला तब हुआ जब दो हमलावर बाइक पर आए और दुकान में खड़े रहमान पर गोलियां चला दीं। यह खौफनाक हरकत वीडियो में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों को दिनदहाड़े घटनास्थल से भागने से पहले रहमान को गोली मारते हुए दिखाया गया। घटना के दृश्य सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी अबू क़ताल भी हुआ ढेर

यह घटना 16 मार्च को पाकिस्तान में एक अन्य आतंकवादी और हाफ़िज़ सईद के करीबी सहयोगी के मारे जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। मृतक की पहचान अबू क़ताल के रूप में हुई है। क़ताल, जिसे क़ताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता है, 2017 के रियासी बम विस्फोट और 2023 में जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले सहित कई हाई-प्रोफाइल हमलों में शामिल था। क़ताल की हत्या पाकिस्तान में हुई, जहाँ उसे उसके वाहन में यात्रा करते समय दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उसकी मौत ने भारतीय एजेंसियों द्वारा लंबे समय से की जा रही तलाश को भी समाप्त कर दिया, जो वर्षों से उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थीं। क्षेत्र में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में उसकी सक्रिय भागीदारी के कारण क़ताल भारत की मोस्ट वांटेड सूची में था। 

प्रमुख खबरें

असम में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2021 से अब तक 26500 से अधिक गिरफ्तार

भारत की परमाणु ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, उज्बेकिस्तान से Uranium सप्लाई का नया रास्ता खुला

Ayurvedic Drinks Benefits: कब्ज और गैस की छुट्टी करेंगे ये 3 नेचुरल ड्रिंक्स, Metabolism होगा बूस्ट

किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला, भाजपा ने अपराध शाखा जांच का स्वागत किया