YRF के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म में Alia Bhatt के साथ नजर आएंगी Sharvari, प्रोजेक्ट के टाइटल का हुआ ऐलान, शूटिंग भी शुरू

By एकता | Jul 05, 2024

बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने अपने स्पाई यूनिवर्स की नयी फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। आलिया के साथ मुंज्या फेम अभिनेत्री शरवरी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाने वाली हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने मिलकर शुक्रवार को अपनी नयी फिल्म के टाइटल की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इसे भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा में वापसी के लिए Fawad Khan ने कसी कमर, Vaani Kapoor के अपोजिट साइन की फिल्म

पिछले साल 2023 में खबर आई थी कि आलिया जल्द ही आदित्य चोपड़ा की जासूसी दुनिया का हिस्सा बनने वाली है। बता दें, यशराज फिल्म्स ने 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत 'एक था टाइगर' के साथ अपने स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत की थी। इसके बाद 2017 में इसी फिल्म का सीक्वल 'टाइगर ज़िंदा है' आया। फिर 2018 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वॉर' रिलीज हुई। 2023 में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ पठान आई और फिर टाइगर 3 आई। अब अगली फिल्म ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर अभिनीत 'वॉर 2' और फिर आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan पर साल का आखिरी Chandra Grahan, जानें 12 Zodiac Signs पर कैसा होगा ज्योतिषीय Impact

World Sanskrit Day 2026: प्राचीन वेदों से आधुनिक शिक्षा तक, जानिए क्यों खास है संस्कृत की Cultural Legacy

Sensex में 245 अंकों का उछाल, IT Stocks में लिवाली से Nifty भी संभला

Nepal Floods: मृतकों की संख्या 469 पहुंची, 1400 से ज्यादा लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी